महिला थाना दुद्धी की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, दंपति पुनः साथ रहने को हुए तैयार

महिला परामर्श केंद्र/मिशन शक्ति की प्रभावी काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण होने पर दोनों पक्षों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला परामर्श केंद्र/मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण के क्रम में महिला थाना दुद्धी क्षेत्र की एक महिला का वैवाहिक विवाद आपसी सहमति एवं काउंसलिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक समाप्त कराया गया।

दिनांक 02.07.2026 को मुस्कान पत्नी मोहन, निवासी वार्ड नं. 07, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, महिला परामर्श केंद्र/मिशन शक्ति टीम के समक्ष उपस्थित होकर अवगत कराया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह लगभग दो वर्ष पूर्व अपने मायके, ग्राम सासाराम, थाना सासाराम, जनपद रोहतास (बिहार) चली गई थी।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला के पति को महिला थाना दुद्धी पर काउंसलिंग हेतु बुलाया गया।

स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षा से जोड़ने का दिया गया संदेश। Read More स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षा से जोड़ने का दिया गया संदेश।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया, जिसके उपरांत पति-पत्नी ने आपसी मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहकर वैवाहिक जीवन व्यतीत* करने पर सहमति व्यक्त की। आवेदिका दिनांक 02.07.2026 को अपने पति के साथ ससुराल जाकर पुनः वैवाहिक जीवन व्यतीत करने हेतु सहमत हुई तथा पति द्वारा भी अपनी पत्नी को साथ रखने का आश्वासन दिया गया।काउंसलिंग करने वाली टीम में मिशन शक्ति प्रभारी उ0नि0 संतु सरोज महिला थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सुभाष चंद्र पांडे महिला थाना, म0हे0का0 संगीता सरोज, म0का0 आकांक्षा सक्सेना, म0का0 डिंपल यादव शामिल रहीं।

एसडीएम ने किया साधन सहकारी समितियां का निरीक्षण मिली खामियां  Read More एसडीएम ने किया साधन सहकारी समितियां का निरीक्षण मिली खामियां 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें