फीचर्ड
घर में घुसने का प्रयास, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग।
राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में एक महिला ने पूर्व कर्मचारी और उसकी पत्नी पर गाली-गलौज, छेड़छाड़, जबरन घर में घुसने का प्रयास तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में एक महिला ने पूर्व कर्मचारी और उसकी पत्नी पर गाली-गलौज, छेड़छाड़, जबरन घर में घुसने का प्रयास तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
रॉयल सिटी निवासी मिथलेश वर्मा पत्नी बृज किशोर वर्मा द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 18 जून 2026 की सुबह करीब आठ बजे रानू यादव, जो पूर्व में उनके रॉयल आइसक्रीम कारखाने में कार्य करता था, उनके घर के बाहर पहुंचा और आवाज लगाने लगा। आरोप है कि गेट पर पहुंचने पर रानू यादव नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा तथा आइसक्रीम की रेहड़ी मांगने लगा। मना करने पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद करने लगा।
पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर रानू यादव और उसकी पत्नी ज्योति यादव ने उसका हाथ पकड़कर जबरन घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। आरोप है कि रानू यादव ने छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पुत्री सोनम वर्मा के साथ भी आरोपितों ने गाली-गलौज की तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया गया।
घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। मिथलेश वर्मा ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित रानू यादव और ज्योति यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
lucknow women safety Harassment Case Uttar Pradesh Crime Report Domestic Dispute crime news india FIR Demand Law and Order Lucknow Criminal Intimidation Bijnor police station Royal City Colony assault allegation former employee dispute police complaint Uttar Pradesh Ranu Yadav Jyoti Yadav Mithlesh Verma case family threat alleged molestation trespassing case abuse complaint caste related abuse allegation neighbourhood dispute legal action request victim complaint


Comments