फीचर्ड
सुशील कुमार बच्चा को वित्त एवं लेखा अधिकारी पद परपदोन्नति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
राजधानी लखनऊ में आदर्श कोषागार, जवाहर भवन लखनऊ के मुख्य कोषाधिकारी आनंद कुमार, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के वित्त नियंत्रक के.के. पांडे, बस्ती के मुख्य
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आदर्श कोषागार, जवाहर भवन लखनऊ के मुख्य कोषाधिकारी आनंद कुमार, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के वित्त नियंत्रक के.के. पांडे, बस्ती के मुख्य कोषाधिकारी अशोक प्रजापति त2था सिद्धार्थनगर के मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा को वित्त एवं लेखा अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सुशील कुमार बच्चा ने कर्मचारी हितों के संरक्षण तथा लेखा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी पदोन्नति से विभाग को और अधिक सशक्त एवं अनुभवी नेतृत्व प्राप्त होगा। इस अवसर पर सुशील कुमार बच्चा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे आप सबका समय-समय पर प्राप्त होने वाला मार्गदर्शन एवं सहयोग आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के मीडिया प्रभारी संजीव त्रिपाठी तथा मुख्य अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सर्वोदय नगर के अध्यक्ष आशीष दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
lucknow lucknow news Employee Welfare Association Treasury Department Uttar Pradesh promotion news financial officer promotion Susheel Kumar Bachcha Jawahar Bhawan Lucknow Indira Bhawan employee federation Uttar Pradesh accounts service finance controller government officers news Ashok Prajapati Anurag Srivastava KK Pandey Anand Kumar treasury officer departmental promotion administrative service news Uttar Pradesh government employees official ceremony public service promotion Basti treasury officer Siddharthnagar treasury officer government administration India


Comments