भारत
ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
कसीदहा/सदौपुर में प्रशासन गाँव के द्वार चौपाल में पेंशन, राशन, स्वास्थ्य व राजस्व मामलों पर हुई व्यापक समीक्षा
भदोही, :– शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास खंड ज्ञानपुर/अभोली के ग्राम कसीदहा/सदौपुर स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
चौपाल में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) विभाग की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की एएनसी (एंटी नेटल चेकअप), बच्चों के पोषण स्तर तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को समय से राशन वितरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा अन्य जनस्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आगामी जनगणना की तैयारियों, सामुदायिक शौचालयों की स्थिति, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी निर्माण, राजस्व संबंधी मामलों तथा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में लगे एक हैंडपंप में समरसेबल पंप डाले जाने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी एवं संबंधित लेखपाल से मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने ग्रामीणों से संवाद कर गांव की सामाजिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।
ग्राम चौपाल के माध्यम से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भानसिंह, जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश त्रिपाठी, जिला प्रोवेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Panchayat Bhawan Bhadohi News uttar pradesh government uttar pradesh news community toilet widow pension Law and order gyanpur news child development project women safety farmer registry family ID Public grievance redressal Rural Development social harmony Administrative Review Meeting SP Abhinav Tyagi local administration news cyber crime awareness Public Interaction Program Abholi Block District Magistrate Shailesh Kumar up rural development news gram chaupal program public service delivery Village Governance Rural Infrastructure Pension Scheme Review Old Age Pension Divyang Pension Citizen Welfare Bhadohi Administration Bhadohi Gram Chaupal Kasidaha Village Sadopur Village Government Welfare Schemes Village Problems Health Services Review Anganwadi Services ANC Checkup Nutrition Program Ration Distribution Census Preparation Revenue Cases Handpump Complaint Submersible Pump Issue Village Development Officer Lekhpal Investigation Rural Welfare CDO Bal Govind Shukla SDM Gyanpur Bhan Singh DDO Sapna Awasthi DSO Sunil Kumar DPO Dinesh Tripathi Rural Outreach Program Development Initiatives Government Schemes Implementation Gram Sabha News Bhadohi Updates Knowledge Sharing Village Issues Resolution Police Public Dialogue Governance At Doorstep Rural Empowerment

Comments