माण्डा पुलिस में ⁸227 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

माण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 227 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

माण्डा/प्रयागराज। माण्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 227 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माण्डा थाना पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 227 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों अभियुक्त संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े हो सकते हैं। इस संबंध में उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।




prayagraj police uttar pradesh police prayagraj news crime news prayagraj breaking news prayagraj uttar pradesh news उत्तर प्रदेश पुलिस prayagraj latest news crime control police investigation कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार Police Action पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई Law Enforcement अपराध नियंत्रण प्रयागराज पुलिस प्रयागराज ताजा खबर नशा मुक्त अभियान अपराध समाचार प्रयागराज मादक पदार्थ तस्करी नशा तस्कर गिरफ्तार Anti Drug Campaign अवैध मादक पदार्थ नशा विरोधी अभियान विशेष चेकिंग अभियान Manda Police Drug Smuggling Busted Alprazolam Powder Seized Illegal Narcotics Manda Thana Drug Trafficking Case Narcotics Arrest Anti Narcotics Operation Drug Network Investigation Illegal Substance Recovery Drug Suppliers Arrested Narcotics Case Special Checking Campaign Crime Against Drugs Drug Racket Probe Manda Prayagraj Anti Crime Drive Drug Seizure प्रयागराज समाचार माण्डा पुलिस नशा तस्करी का खुलासा अल्प्राजोलम पाउडर बरामद माण्डा थाना नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी एंटी नारकोटिक्स अभियान ड्रग नेटवर्क जांच अवैध पदार्थ बरामदगी एनडीपीएस मामला ड्रग रैकेट जांच माण्डा प्रयागराज अपराध विरोधी अभियान

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार