क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल को पुलिस लाइन चुर्क में दी गई भावभीनी विदाई

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसामान्य के प्रति उनके संवेदनशील एवं समर्पित कार्यों की सराहना की-पुलिस अधीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार दिनांक 13.06.2026 को जनपद सोनभद्र में क्षेत्राधिकारी ओबरा के पद पर कार्यरत श्री अमित कुमार के जनपद मिर्जापुर तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के पद पर कार्यरत l राहुल पाण्डेय के जनपद पीलीभीत स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

IMG-20260614-WA0060

राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ने  कोटा ग्राम पंचायत में चलाया भावनात्मक हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने दिया समर्थन Read More राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ने कोटा ग्राम पंचायत में चलाया भावनात्मक हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने दिया समर्थन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं भावी दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पमालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा जनपद सोनभद्र में उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसामान्य के प्रति उनके संवेदनशील एवं समर्पित कार्यों की सराहना की।

श्रीभूमि जिले के आउलआला में धूमधाम से आयोजित हुआ जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु। Read More श्रीभूमि जिले के आउलआला में धूमधाम से आयोजित हुआ जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके कार्य एवं व्यवहार की मधुर स्मृतियां सदैव जनपद परिवार के साथ जुड़ी रहेंगी।

रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेला का आयोजन, बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर Read More रॉबर्ट्सगंज में रोजगार मेला का आयोजन, बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), प्रतिसार निरीक्षक मो० नदीम सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार