कार चालक ने गुटखा थूकने के लिए खोल दिया कार का गेट, स्कूटी सवार की टकराकर मौत

कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत रावतपुर के रोशन नगर निवासी इजहार हुसैन 42 वर्ष बेकन गंज क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान पर नौकरी करते थे,, परिवार में पत्नी गुल्कशा और चार बच्चे हैं,,

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता

कानपुर ग्रामीण। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत रावतपुर के रोशन नगर निवासी इजहार हुसैन 42 वर्ष बेकन गंज क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान पर नौकरी करते थे,, परिवार में पत्नी गुल्कशा और चार बच्चे हैं,, परिजनों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे इजहार काम खत्म करके स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे,, बेनाझाबर स्थित एक होटल के सामने पहुंचे ही थे कि सड़क पर खड़ी कार में बैठे चालक ने गुटखा थूकने के लिए अचानक कार का गेट खोल दिया,गेट को देखकर इजहार संभल नहीं पाएं,,,और स्कूटी समेत सीधे कार के गेट से जा भिड़े, टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीर ने उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,, पत्नी और बच्चे मायूस,मोहिद,मोसिन, और मास का रो रो कर बुरा हाल है, परिजन के अनुसार इजहार परिवार के एक मात्र कमानें वाले सदस्य थे,,एक छोटी सी लापरवाही ने चार बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया,, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा होते ही चालक कार लेकर भागने लगा, लोगों ने पीछा किया तों वह मधुराज अस्पताल मैट्रो स्टेशन के पास कार छोड़ कर भाग निकला, थाना प्रभारी स्वरूप नगर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, कार को कब्जे में ले लिया गया है, म्रतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज और वाहन के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
hindi news Road accident सड़क हादसा kanpur news uttar pradesh news accident news यूपी समाचार cctv footage road safety FIR registered सडक सुरक्षा traffic rules police investigation kanpur crime news पोस्टमार्टम Kanpur Rural News Family Tragedy पुलिस जांच सीसीटीवी फुटेज लापरवाही से वाहन चलाना कानपुर समाचार सीसीटीवी जांच Accident Case Public Safety Postmortem Report हैलट अस्पताल एफआईआर दर्ज CCTV Investigation कानपुर क्राइम न्यूज़ breaking news Kanpur कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क सुरक्षा जागरूकता Accident Update जनसुरक्षा कानपुर हादसा Swaroop Nagar Police Local News Kanpur car driver absconding latest Kanpur news यातायात नियम कानपुर ग्रामीण चालक फरार लापरवाही से हादसा कानपुर हिंदी समाचार Rawatpur News रावतपुर Roshan Nagar रोशन नगर Car Door Accident कार का गेट खुलने से हादसा इजहार हुसैन Izhar Hussain Fatal Accident दर्दनाक सड़क दुर्घटना Benajhabar Accident बेनाझाबर हादसा Scooter Accident स्कूटी सवार की मौत Hit by Car Door Negligence Accident Halat Hospital स्वरूप नगर थाना Devendra Singh देवेंद्र सिंह परिवार पर दुखों का पहाड़ Four Children Lost Father चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rash Driving दुर्घटना मामला Vehicle Owner Investigation वाहन जांच हादसा अपडेट Hotel Near Benajhabar बेनाझाबर होटल के पास हादसा Metro Station Incident मधुराज अस्पताल मेट्रो स्टेशन Kanpur Update Human Negligence मानवीय लापरवाही Traffic Awareness Crime and Accident News.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें