फीचर्ड
भारत
एनजीटी सदस्य ने की पर्यावरणीय कार्यों की समीक्षा, समधा ताल पुनर्जीवन की सराहना
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सदस्य माननीय न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं हरित विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
भदोही। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सदस्य माननीय न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं हरित विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने एसटीपी से उपचारित जल का उपयोग पार्कों, उद्यानों एवं कृषि कार्यों में करने तथा भूजल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने जिलाधिकारी शैलेष कुमार के प्रयासों से संचालित समधा ताल पुनर्जीवन एवं संरक्षण योजना की विशेष सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान, जल संरक्षण एवं हरित विकास से जुड़े कार्यों की भी प्रशंसा की।
बैठक में नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, प्रभागीय वनाधिकारी विवेक यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Bhadohi News uttar pradesh news पर्यावरण संरक्षण वन विभाग Forest department environmental protection plastic free campaign water conservation जल संरक्षण प्लास्टिक मुक्त अभियान एनजीटी pollution control urban development उत्तर प्रदेश समाचार Environmental Awareness Sustainable Development Rural Development Public Awareness Campaign जिलाधिकारी शैलेष कुमार प्रदूषण नियंत्रण पर्यावरण जागरूकता पर्यावरण समीक्षा बैठक bhadohi latest news eco friendly initiative सतत विकास अभिनव त्यागी Civic Administration सिंगल यूज प्लास्टिक भदोही प्रशासन हरित विकास प्राकृतिक संसाधन संरक्षण सरकारी समीक्षा बैठक Environmental Sustainability Green Development Abhinav Tyagi IPS National Green Tribunal NGT Justice Dr Afroz Ahmad Waste Management Bhadohi Administration Shailesh Kumar DM STP Treated Water Groundwater Quality Environmental Review Meeting Single Use Plastic Ban Samdha Tal Rejuvenation Lake Conservation Project Natural Resource Conservation Green Mission Clean Environment Water Resource Management NGT Inspection Environmental Governance Green Infrastructure Climate Action Sustainable Water Use Government Initiative भदोही समाचार राष्ट्रीय हरित अधिकरण न्यायमूर्ति डॉ अफरोज अहमद अपशिष्ट प्रबंधन एसटीपी उपचारित जल भूजल गुणवत्ता समधा ताल पुनर्जीवन योजना तालाब संरक्षण स्वच्छ पर्यावरण जल संसाधन प्रबंधन हरित मिशन पर्यावरणीय पहल


Comments