फीचर्ड
भारत
दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध संबंध के कारण हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण
48 घंटे के भीतर अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं आला कत्ल चाकू बरामद
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में हत्या की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना दुद्धी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया।
दिनांक 09.06.2026 को वादी जय सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या के संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-169/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे।थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्परता एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया। दिनांक 11.06.2026 को बघाड़ू-भीसूर रोड स्थित प्रथम पुलिया के पास से अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं एक चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का मृतक समासिंह गोड़ पुत्र मोहन गोड़, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ अवैध संबंध था। वह कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए मना कर चुका था, किन्तु मृतक उसकी बात नहीं मानता था। इसी कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित था।
दिनांक 09.06.2026 को उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को फोन कर लीलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी तथा ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब का सेवन किया। इसके पश्चात अभियुक्त ने अपने पास रखे चाकू एवं मौके पर पड़े पत्थर से हमला कर समासिंह गोड़ की हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्म पिता का नाम - बब्बन विश्वकर्मा,उम्र - 22 वर्ष
निवासी - डुमरपान, थाना सोनावल, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के पास से एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP64 BB 9969,एक अदद घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (चाकू) बरामद किया गया।
गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 भागीचन्द्र,हे0का0 महताब अहमद, हे0का0 खालिद खान शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।
crime news uttar pradesh police हत्या का मामला sonbhadra news sonbhadra police uttar pradesh crime news यूपी पुलिस Law and order दुद्धी पुलिस सोनभद्र पुलिस criminal investigation crime control police investigation कानून व्यवस्था UP Police Action पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई Law Enforcement Murder Case Solved अपराध नियंत्रण अपराध समाचार अनिल कुमार हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद Murder Weapon Recovered हत्या का खुलासा Criminal Arrest अपराधियों पर कार्रवाई breaking crime news Police Operation आपराधिक मामला धर्मेन्द्र कुमार सिंह तकनीकी जांच राजेश कुमार राय मोटरसाइकिल बरामद अभिषेक वर्मा सोनभद्र अपडेट ऋषभ रुणवाल Crime Update Murder Mystery Solved Police Success Murder Accused Arrested Sonbhadra Latest News Duddhi Police Abhishek Verma IPS Duddhi Murder Case Rajendra Vishwakarma Arrested Homicide Case Murder Case Unveiled Technical Investigation Duddhi News Rishabh Runwal Anil Kumar Police Rajesh Kumar Rai Dharamendra Kumar Singh Police Team Success Accused Arrested Within 48 Hours Motorcycle Recovered Justice Delivery Serious Crime Investigation Crime Reporting Indian Police News सोनभद्र समाचार दुद्धी हत्या कांड राजेन्द्र विश्वकर्मा गिरफ्तार हत्या आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र क्राइम न्यूज 48 घंटे में खुलासा पुलिस टीम सफलता दुद्धी समाचार


Comments