यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

  कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में वृहस्पतिवार को सातवें दिन विराट रुद्र महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। शिव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक पूजन भी कराया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -  कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में वृहस्पतिवार को सातवें दिन विराट रुद्र महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। शिव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक पूजन भी कराया गया। वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने भागवत कथा का रसपान कराया। वहीं भजन संध्या में वाराणसी से आए राष्ट्रीय बाल कलाकार श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण ने एक से बढ़कर एक भजन, गीत व गजल सुनाया। वहीं वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला देखने को भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कार्य कराया जा रहा है। प्रतिदिन शिव मंदिर में दूध, गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया जा रहा है। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान दिनेश, उषा देवी, रूपा गुप्ता, देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, विमला देवी, शशि देवी, विजय सिंह, मनीष कुमार, कृति सागर, शुभराम महाराज, परमानंद, रमेश कुमार, प्रहलाद, रामखेलावन, किरन मोदवाल, मानवी, संगीता, मुन्ना बाबा, केवलानंद महाराज, आनंद ओझा, राकेश पाठक, कालो देवी, डॉक्टर विजय, हीरा सिंह, संजय अग्रवाल, चांदनी अग्रवाल, संगीता, राजेश आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्म uttar pradesh news sonbhadra news भागवत कथा bhagwat katha धार्मिक आयोजन उत्तर प्रदेश समाचार Cultural Program Religious Tourism हवन पूजन Devotees Gathering धार्मिक कार्यक्रम प्रसाद वितरण Spiritual Awareness Sanatan Dharma Bhandara Prasad भजन संध्या Bhajan Sandhya religious news India धार्मिक समाचार श्रद्धालुओं की भीड़ Vedic rituals nature conservation Hindu Festival विशाल भंडारा आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण Sonbhadra Latest News Kasari Ramgarh Bhikhari Baba Ashram Virat Rudra Mahayagya Rudra Mahayagya 2026 Sonbhadra Religious Event Rudrabhishek Puja Shiv Temple Dhani Shastri Vrindavan Katha Vachak Spiritual Program Religious Gathering Yagya Ceremony Rasleela Program Vrindavan Artists National Child Artist Ram Krishna Bhajan Radha Krishna Bhajan Devotional Songs Spiritual News Havan Ceremony Herbal Havan Samagri Temple Event Mahayagya Celebration Hindu Culture सोनभद्र समाचार कसारी रामगढ़ भिखारी बाबा आश्रम विराट रुद्र महायज्ञ रुद्राभिषेक पूजन शिव मंदिर धानी शास्त्री वृंदावन कथा वाचिका रासलीला वृंदावन कलाकार राष्ट्रीय बाल कलाकार राम कृष्ण राधा कृष्ण यज्ञ मंडप परिक्रमा 251 जड़ी बूटियां रमाशंकर गिरी महाराज गोपालधर द्विवेदी राजेश कुमार पाठक हरिओम द्विवेदी अमरेश तिवारी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार