देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण भी किया तथा नागरिकों से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका क्षेत्र स्थित देवी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

डिजिटल न्याय व्यवस्था के साथ नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना भी जरूरी : एस.एस. उपाध्याय Read More डिजिटल न्याय व्यवस्था के साथ नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना भी जरूरी : एस.एस. उपाध्याय

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण भी किया तथा नागरिकों से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि जनमानस उपस्थित रहे।

पूरे उत्तर प्रदेश में गंगाजल हाथ में लेकर निषाद समाज लेगा संकल्प—'आरक्षण नहीं तो वोटनहीं Read More पूरे उत्तर प्रदेश में गंगाजल हाथ में लेकर निषाद समाज लेगा संकल्प—'आरक्षण नहीं तो वोटनहीं

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार