बरात में शामिल होने के बाद लौट रहे बाइक सवार की नहर में गिरने से हुई मौत 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के अमदह गांव में रविवार की रात बरात में शामिल होने के बाद दूसरी बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की सेमरा कलां गांव स्थित नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक बाइक सवार रातभर नहर में पड़ा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

सिद्धार्थनगर : बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, तलाश  जारी Read More सिद्धार्थनगर : बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, तलाश  जारी

जिगना बारी गांव की होनहार बेटी आरुषि सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में शानदार सफलता हासिल की Read More जिगना बारी गांव की होनहार बेटी आरुषि सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में शानदार सफलता हासिल की

संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बोदा गांव निवासी 33 वर्षीय सुनील कुमार अमदह गांव में रिश्तेदारी गंगाशायर गांव से आई बरात में शामिल होने आए थे। जहां बरात में शामिल होने के बाद लालगंज क्षेत्र के मानिकपुर गांव में अपने भाई की ससुराल में आई बरात में शामिल होने के लिए रात साढ़े नौ बजे के करीब बाइक से निकले थे।अमदह गांव से दो किलोमीटर आगे सेमरा कलां गांव में पहुंचे तो सड़क के मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गई।

पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव Read More पोखरे में मिला 16 वर्षीय नाबालिग का शव

 

सोमवार सुबह शौच के लिए नहर की ओर गए ग्रामीणों ने बाइक सवार को नहर में मृत अवस्था में पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बाइक सवार के साले रविशंकर ने बताया कि जीजा सुनील कुमार दुबार क्षेत्र के गंगाशायर गांव से अमदह गांव में गई बरात में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से रात साढ़े नौ बजे के बाद दूसरी बरात में शामिल होने के लिए लालगंज के मानिकपुर गांव बाइक से जा रहे थे

 

कि रास्ते में बाइक से नहर में गिरने से मौत हो गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि क्षेत्र में अमदह गांव में आई बरात में शामिल होने के बाद दूसरी बरात में शामिल होने के लिए जा रहे संतनगर थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार सुनील कुमार की नहर में गिरने से मौत हो गई है। घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें