शाहगंज बाजार में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जल निकासी नाली निर्माण का शीघ्र तैयार होगा एस्टीमेट

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो ) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज घोरावल तहसील क्षेत्र के शाहगंज बाजार में जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में जल निकासी की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि शाहगंज बाजार में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु समुचित जल निकासी नाली निर्माण का विस्तृत एस्टीमेट शीघ्र तैयार कराया जाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था इस प्रकार सुनिश्चित की जाए कि पानी का प्रवाह नहर की ओर हो सके, जिससे बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने तथा प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

करछना में डिवाइडर से टकराई बस, देखते ही देखते लगी भीषण आग। Read More करछना में डिवाइडर से टकराई बस, देखते ही देखते लगी भीषण आग।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नामिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय बाजारवासी उपस्थित रहे।

एन सी एल गेट से हौसलाबुलंद चोरों ने  उड़ाई  बाईक , पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर लगाई बाईक चोरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग Read More एन सी एल गेट से हौसलाबुलंद चोरों ने उड़ाई बाईक , पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर लगाई बाईक चोरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार