16 वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वूशु प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर में

शहरयार गनी ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दिए

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। 16 वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर वूशु प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर में दिनांक 5 जून से 7 जून को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण के 7 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य मेडल प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता के सब जूनियर अंडर 12 आयु वर्ग के 32 किलों भार वर्ग में विवेक कुमार ने कांस्य पदक, 36 किलों भार वर्ग में शौर्य कुमार कांस्य पदक, अंडर 14 आयु वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं 52 किलों भार वर्ग में अभिनव आनंद ने कांस्य पदक वही जूनियर  अंडर 18 आयु वर्ग के 56 किलों भार वर्ग में पलक सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।वही ओम कुमार एवं अभिषेक नारायण शुक्ला ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया।पश्चिम चंपारण वूशु टीम के कोच के रूप में जिला महासचिव आलोक कुमार एवं टीम मैनेजर भारती सिंह रहे।खिलाड़ियों के मेडल लाने पर पश्चिम चंपारण वूशु संघ के अध्यक्ष प्रतीक एडविन शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार बरनवाल, प्रो रीता मिश्रा, राजेश कुमार, दीपेंदु चटर्जी, शहरयार गनी ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें