भारत
लोटन में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर गोष्ठी आयोजित
बाल श्रम उन्मूलन का लिया संकल्प
लोटन (सिद्धार्थनगर)। विकास खण्ड अंतर्गत ब्लाक सभागार में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम उन्मूलन विषयक चर्चा एवं गोष्ठी का आयोजन श्रम विभाग एवं मानव सेवा संस्थान सेवा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें श्रमिको का बीओसीडब्लू कार्ड बनाने के लिए शिविर का भी आयोजन किया गया।
गोष्ठी में बाल श्रम के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक जनजागरूकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्थान विद्यालय में है, न कि कार्यस्थलों पर। बाल श्रम रोकने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, श्रमिक पंजीकरण, श्रमिक हित लाभ योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। मानव सेवा संस्थान सेवा, गोरखपुर के फील्ड एरिया कंसल्टेंट अरुण मद्धेशिया ने कहा कि गरीबी, अशिक्षा और जागरूकता की कमी बाल श्रम के प्रमुख कारण हैं। फील्ड एरिया कंसल्टेंट सन्दीप कुमार ने बाल श्रम को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए कानून के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता भी आवश्यक है।
गोष्ठी में ग्राम पंचायत अधिकारी रविन्द्र जाटव, ईश्वर देव, केशभान यादव, राहुल शर्मा, जगदम्बा प्रसाद, पवन मोदनवाल, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता,मदद फाउंडेशन से फिल्ड सुपरवाइजर बृजलाल यादव सहित अन्य
अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
uttar pradesh news panchayati raj siddharthnagar news Uttar Pradesh Local News Community Participation Social Development Sandeep Kumar Child Protection Social Awareness Campaign quality education Local News UP Social Responsibility Education for Children Labour Welfare Schemes Child Welfare rural Uttar Pradesh news Child Rights Awareness Child Labour Prevention Government Welfare Schemes Independent Journalism News Lotan News Siddharthnagar Updates Rural Development News International Child Labour Day Child Labour Eradication Child Labour Awareness Labour Department Program Human Seva Sansthan BOCW Card Camp Jitendra Kumar Labour Enforcement Officer Stop Child Labour Labour Registration Camp Worker Welfare Benefits Block Auditorium Program Lotan Block News Safe Childhood Sadanand Verma Arun Maddheshiya Human Seva Sansthan Gorakhpur Labour Law Awareness Anti Child Labour Campaign Public Awareness Program Labour Department Siddharthnagar Gram Panchayat Officials Awareness Seminar Children Education Rights Government Initiatives Welfare Camp Labour Benefits Community Outreach Program Child Labour Free Society Public Welfare News Development Block Lotan Social Reform Campaign Awareness And Education Labour Welfare Camp Children Future Protection Civic Awareness Program Rural Community Development


Comments