जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 74 शिकायतें

कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल 74 मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

जनसुनवाई में रूस्तम मियां, रिपु दूबे, पूनम देवी, सुनील कुमार, कृष्णा मांझी, पुनीता देवी, विनोद महतो, नवीन उरांव, बलिराम राव, राजा कुमार, नथुनी यादव, आमना खातून, प्रभावती कुवर, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन से गोविंद साहब धाम में हलचल तेज, तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू Read More मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन से गोविंद साहब धाम में हलचल तेज, तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता, अहमद अली, पीजीआरओ, बेतिया मासूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में। Read More श्रीभूमि जिले के आनिपुर में बेली ब्रिज का निर्माण चार महीने बाद भी अधूरा, दोनों किनारों के लोग भारी परेशानी में।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार