फीचर्ड

खजनी पुलिस की सख्ती से थमे भारी वाहनों के पहिए, ग्रामीण मार्गों पर लौटी राहत
सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को कलेक्ट्रेट में दी गई भव्य विदाई-उनके उत्कृष्ठ कार्यो का किया गया उल्लेख
चोपन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58.75 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अवैध असलहा बरामद
बीजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन सीमा पार छिपे अंतरराज्यीय गैंग के दो सदस्य दबोचे, बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

प्रयागराज में पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों से संवाद के दौरान हंगामा, सांसद संजय सिंह और एडीएम सिटी में नोंकझोंक।

PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात रिपोर्ट सरस सिंह 

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के प्रयागराज दौरे के दौरान सर्किट हाउस सभागार में उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पेपर लीक और प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम को प्रशासन ने बिना अनुमति आयोजित होने का हवाला देते हुए रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सांसद संजय सिंह और एडीएम सिटी के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद संजय सिंह  प्रयागराज पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों, भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी तथा छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतियोगी छात्रों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम सर्किट हाउस सभागार में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले रखा गया था।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा तथा डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति संबंधी जानकारी मांगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि सर्किट हाउस परिसर में इस प्रकार के सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है। इसी बात को लेकर अधिकारियों और सांसद संजय सिंह के बीच बहस शुरू हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम मे हिस्सा लिए। Read More भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम मे हिस्सा लिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। सांसद संजय सिंह ने प्रशासन पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों ने नियमों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन कराने की बात कही। इस घटनाक्रम के दौरान सभागार में मौजूद छात्रों और समर्थकों में भी हलचल का माहौल बना रहा।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का कल होगा प्रथम आगमन Read More नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का कल होगा प्रथम आगमन

हालांकि विवाद के बावजूद कार्यक्रम आयोजित हुआ और सांसद संजय सिंह ने प्रतियोगी छात्रों से विस्तार से बातचीत की। छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई, लंबित भर्तियों को जल्द पूरा करने तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने छात्रों की समस्याओं को संसद और सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के के राय भी मौजूद रहे। उन्होंने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र उपस्थित रहे। छात्रों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार की मांग की।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार