धुंधीकटरा में कपड़ा और जूते की दुकानों में भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर।मीरजापुर के धुंधीकटरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह कपड़े और जूते की दुकानों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

धुंधीकटरा में कपड़ा और जूते की दुकानों में भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

पाक्सो एक्ट के वारंटी को बहरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। Read More पाक्सो एक्ट के वारंटी को बहरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कई प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर सुना फरियादियों की समस्या। Read More जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर सुना फरियादियों की समस्या।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में इमरान जूता, अम्ब्रालय वस्त्रालय, पप्पू गिरीश सोनी चश्मा तथा गणेश सांतुवाला की दुकानें प्रभावित हुई हैं। हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो सका है।

बरौधा चौकी से  चंद कदम की दूरी पर बिकता है गाजा स्थानीय प्रशासन मौन शिकायत के बाद भी नहीं करते करवाई।  Read More बरौधा चौकी से  चंद कदम की दूरी पर बिकता है गाजा स्थानीय प्रशासन मौन शिकायत के बाद भी नहीं करते करवाई। 

स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

 धुंधीकटरा में कपड़ा और जूते की दुकानों में भीषण आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन करने के साथ ही आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें