पुरानी रंजिश में प्रधान पुत्र की हत्या में चार को पुलिस ने किया गिरफतार।

चार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

पहले पुलिस ने छ: लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया परिजनों के चक्का जाम करने पर दो और लोगों को आरोपी बनाया गया।

सीखड़ मीरजापुर। 

संवाददाता विभूति पांडेय उर्फ रतन पांडेय

मीरजापुर। कछवा थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के चलते गांव के ही लोगों द्वारा शनिवार की देर रात प्रधान पुत्र प्रेम शंकर की दरवाजे पर चढ़ कर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, परिजनों द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को

युवक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा चार थानों की पुलिस तैनात कर दी गई।देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृत युवक की शव मितई राजमार्ग 74रख कर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा मौके पर पहुंच कर परिजनों को काफी समझाया बुझाया। परिजनों की मांग थी कि कछवा पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को बचाया जा रहा, जिनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उनका

जिगना बारी गांव की होनहार बेटी आरुषि सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में शानदार सफलता हासिल की Read More जिगना बारी गांव की होनहार बेटी आरुषि सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में शानदार सफलता हासिल की

एनकाउंटर हों तथा मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी तथा चार बेटियों को पढ़ाई लिखाई सहित अन्य खर्च सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाय।जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही और नामजद छ: आरोपियों के साथ साथ दों अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया। अभी तक चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा चार फरार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

देहरादून के स्कूल में हैवानियत Read More देहरादून के स्कूल में हैवानियत

About The Author

Post Comments

Comments