जिगना थाना क्षेत्र के बघेडा कला में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई गंभीर घायल

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेडा कला गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई विजयपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप Read More नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप


सूचना मिलने पर जिगना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

गंगा दशहरा पर विंध्याचल में उतरी आस्था की अनुपम छटा, पक्का घाट की दिव्य आरती में उमड़ा जनसैलाब पुरी रात्रि चली सांस्कृतिक कार्यक्रम।  Read More गंगा दशहरा पर विंध्याचल में उतरी आस्था की अनुपम छटा, पक्का घाट की दिव्य आरती में उमड़ा जनसैलाब पुरी रात्रि चली सांस्कृतिक कार्यक्रम। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें