ईद-उल-अज़हा पर्व पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई नमाज़

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, अपर जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, प्रशिक्षु आईएएस थनीगईयरसन टी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों, ईदगाहों, नमाज़ स्थलों एवं कुर्बानी स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था की स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए रही।

जनपद में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की नमाज़ पूर्ण श्रद्धा, उल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुई। 

करैली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा Read More करैली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में आमजन, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

चतरा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन Read More चतरा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Post Comments

Comments