बकरीद पर मसौढ़ी में दिखा भाईचारे और अमन का संदेश

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, लोगों ने मांगी शांति और खुशहाली की दुआ

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मसौढ़ी :- ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व गुरुवार को मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में हर्षोल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश एवं समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

मसौढ़ी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समय पर बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

उलेमाओं ने अपने संबोधन में कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने की तैयारी की थी। उनकी इसी आस्था और कुर्बानी की याद में ईद-उल-अजहा मनाई जाती है।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी का असली उद्देश्य अपने अंदर की बुराइयों, लालच और अहंकार को खत्म कर इंसानियत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद की भावना को अपनाना है।

शिक्षक के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों संपत्ति चोरी कर चोर फरार  Read More शिक्षक के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों संपत्ति चोरी कर चोर फरार 

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मसौढ़ी थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जगह-जगह पुलिस गश्ती अभियान चलाया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

30 मई को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन Read More 30 मई को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन

नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। पूरे दिन मसौढ़ी में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाकर भाईचारे का संदेश दिया।

बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन Read More बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें