विश्व पोषण और मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर सोनभद्र विकास समिति ने ग्रामीणों को किया जागरूक- राजेश चौबे

महिलाओं औरकिशोरियों को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट ) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सोनभद्र विकास समिति एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सही खान-पान और महिला स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। संस्था के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों—ओनौली, कालोनी, बल्होर और चूवा में समुदाय स्तर पर बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अभियान में चारों गांवों से कुल 137 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 42 महिलाएँ, 65 बच्चे और 30 पुरुष शामिल रहे।

यह पूरा कार्यक्रम संस्था के सचिव राजेश चौबे के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठकों के दौरान मुख्य वक्ता और संस्था की काउंसलर साधना सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सही पोषण से ही संभव है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के आहार में स्थानीय स्तर पर मिलने वाले पौष्टिक तत्वों, हरी सब्जियों और मोटे अनाजों को शामिल करने पर जोर दिया।

कप्तानगंज में अभी भी बचे रह गए भ्रष्टाचार के गुरुघंटाल , चेले को ले गयी एंटीकरप्सन Read More कप्तानगंज में अभी भी बचे रह गए भ्रष्टाचार के गुरुघंटाल , चेले को ले गयी एंटीकरप्सन

इसके साथ ही, विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर काउंसलर साधना सिंह ने महिलाओं और किशोरियों को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक संकोच को दूर करने और इस दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों व साफ-सफाई के फायदों के बारे में समझाया।

जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने दिल्ली रवाना हुआ सोनभद्र का जत्था, धर्मांतरण के मुद्दे पर सौंपेंगे ज्ञापन Read More जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने दिल्ली रवाना हुआ सोनभद्र का जत्था, धर्मांतरण के मुद्दे पर सौंपेंगे ज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ती रेखा, सुनीता और रीना शर्मा सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों को कुपोषण और अस्वच्छता से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया और उनके सवालों के जवाब दिए। ग्रामीणों ने इस जानकारी को बेहद उपयोगी बताते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

नैनी नए पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग Read More नैनी नए पुल से युवक-युवती ने लगाई छलांग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें