राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरिगेन्द्र कुशवाहा का पदोन्नति के बाद पीईएस (PES) कैडर में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

सीखड़ मीरजापुर। 

संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे

मीरजापुर।सीखड़ विकासखंड के अदलपुरा स्थित राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरिगेन्द्र कुशवाहा का पदोन्नति के बाद पीईएस (PES) कैडर में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉ. कुशवाहा की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


बताया जाता है कि डॉ. कुशवाहा ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, गुणवत्ता एवं छात्रहित को सदैव प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने कई शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियां हासिल कीं। पीईएस कैडर में पदोन्नति को उनकी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता का परिणाम माना जा रहा है।

मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़ Read More मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़


क्षेत्र के लोगों ने कहा कि डॉ. हरिगेन्द्र कुशवाहा की सफलता से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गंगा दशहरा पर राघव जी का श्रृंगार व भंडारे का हुआ आयोजन Read More गंगा दशहरा पर राघव जी का श्रृंगार व भंडारे का हुआ आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें