फर्जी एससी-एसटी एक्ट के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, गणेश शर्मा को न्याय दिलाने की उठी मांग

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन कर फर्जी एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित अनिल कुमार शर्मा ने किया। मामला मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पथरा दसौंधी निवासी गणेश शर्मा से जुड़ा है, जिनके खिलाफ जमीन विवाद में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह मुकदमा फर्जी तरीके से दर्ज कराया गया है।

किसान बीज भंडार का विधायक ने किया उद्घाटन Read More किसान बीज भंडार का विधायक ने किया उद्घाटन

अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ लगातार उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं और फर्जी मुकदमों के जरिए समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर गणेश शर्मा को न्याय दिलाने की मांग की।

खंम्भे  में बाइक टकराने से एक युवक की मौत दो युवक घायल Read More खंम्भे  में बाइक टकराने से एक युवक की मौत दो युवक घायल

वहीं राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के जिला अध्यक्ष पंडित अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।

नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप Read More नेशनल डायग्नोसिस सेंटर पर गंभीर आरोप, एक ही महिला की तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से मामले का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर को मौके पर सीमांकन कराने का निर्देश दिए जाने की जानकारी भी सामने आई।

इस दौरान पंडित शेषधर पांडे, जयप्रकाश पांडेय, संजय उपाध्याय, धीरज तिवारी, सुशील दुबे एडवोकेट, मुकेश पांडे सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार