सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रकरण में शक्तिनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान
शक्तिनगर/ सोनभद्र - पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
मंगलवार दिनांक 19.05.2026 को शक्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, बैंक चेकिंग एवं वायरल वीडियो की जांच के दौरान PWD मोड़ चिल्का बस्ती क्षेत्र में पहुंचकर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो के संबंध में स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी हुई थी। शांति भंग की संभावना के दृष्टिगत सन्त कुमार पुत्र स्व0 राम जी साहू निवासी चिल्काटाड बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में -उ0नि0 दिनेश गौतम ,रि0का0 आशीष मिश्रा, म0आ0 पूजा कनौजिया शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र सोनभद्र पुलिस शक्तिनगर कानून व्यवस्था न्यायालय भेजा गया पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई अनिल कुमार सोशल मीडिया वायरल वीडियो निरोधात्मक कार्रवाई सोनभद्र समाचार शांति व्यवस्था अभिषेक वर्मा शक्तिनगर पुलिस वायरल वीडियो मामला हर्ष पाण्डेय चिल्का बस्ती पीडब्ल्यूडी मोड़ बीएनएसएस धारा 170 थाना शक्तिनगर शांति भंग आशंका क्षेत्र भ्रमण बैंक चेकिंग दिनेश गौतम आशीष मिश्रा पूजा कनौजिया


Comments