करमा पुलिस की बड़ी सफलता, गैर इरादतन हत्या के प्रयास एवं मारपीट के संगीन प्रकरण में 03 अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मारपीट के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 19.05.2026 को थाना करमा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 65/2026 धारा 191(2), 109(1), 115(2), 110 बीएनएस थाना करमा जनपद सोनभद्र से संबंधित नामजद एवं प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण विशाल यादव पुत्र जुगलेश यादव निवासी उचका छोटकापुर थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष, विवेक हरिजन पुत्र रामप्रवेश निवासी सिद्धि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष, शिवम पटेल पुत्र छैवर पटेल निवासी चौहट्टा थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष को इमलीपुर बाजार थाना करमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 जयशंकर यादव थाना करमा , उ0नि0 अश्वनी राय सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश पुलिस सोनभद्र सोनभद्र पुलिस अपराध नियंत्रण अभियान कानून व्यवस्था न्यायालय भेजा गया पुलिस कार्रवाई पुलिस टीम वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मारपीट मामला अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोनभद्र समाचार थाना करमा पुलिस करमा थाना अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय इमलीपुर बाजार बीएनएस धारा विशाल यादव विवेक हरिजन शिवम पटेल गिरफ्तार आरोपी उ0नि0 जयशंकर यादव अश्वनी राय रॉबर्ट्सगंज न्यूज


Comments