वसूली का लक्ष्य 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें- देवेंद्र कुमार सिंह

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को विकास भवन मे तहसील राबर्टसगंज के बीपैक्स सचिवो की वसूली समीक्षा की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश- सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को विकास भवन मे तहसील राबर्टसगंज के बीपैक्स सचिवो की वसूली समीक्षा की।
 
सहायक आयुक्त ने सभी बीपैक्स सचिवो को निर्देशित किया कि खरीफ मांग का शतप्रतिशत 30 मई तक वसूल करें तथा 30 जून तक रबी की मांग शतप्रतिशत वसूल करना सुनिश्चित करें।
 
रामपुर और चेरूई बीपैक्स सचिवो को बैठक मे बकाया सूची लेकर न आने तथा विरोधाभासी सूचनायें उपलब्ध कराने पर सहायक आयुक्त द्वारा फटकार लगाई गई और भविष्य मे बैठको मे पूरी तैयारी के साथ स्पष्ट सूचना लेकर आने की चेतावनी दी गई।
 
ओईनीमिश्र बीपैक्स के सचिव राजेश सिंह का कोई सूचना तथा जानकारी न होने के कारण वेतन रोकने के निर्देश दिये गये तथा निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
 
बैठक मे सचिव यूनियन के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने धान और गेंहू खरीद का विगत तीन वर्षो का कमीशन प्राप्त न होने की बात उठाते हुए कमीशन के जल्द भुगतान की माँग की।इसपर सहायक आयुक्त ने मुख्यालय को इस आशय का रिमाइंडर पुन प्रेषित करने के निर्देश दिए।
 
सहायक आयुक्त ने सभी सचिवो को निर्देशित किया कि उर्वरक का वितरण बगैर फार्मर आईडी के नही किया जाएगा तथा किसी किसान को अनुमन्य मात्रा से अधिक उर्वरक नही दिया जाएगा।बिना पीओएस मशीन के एक बोरी का भी वितरण नही होगा।
 
बैठक मे एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह,
 एडीसीओ घोरावल डॉक्टर सुरेश, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी आलोक कुमार शेखर, महेश मौर्य,सचिव सौरभ सिंह,अमित गौतम,महेंद्र पटेल,संतोष पटेल,प्रदीप सिंह,सुमन सिंह,वकालत हुसैन,आशुतोष, उमेश सिंह,अमरदेव,राजेश सिंह राहुल सिंह ,अंतिमा भारती इत्यादि
 उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें