65 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा प्रेमी, प्रेमिका से शादी की जिद पर मचा हड़कंप
प्यार में पागल एक युवक ने रविवार देर रात ऐसा कदम उठा लिया,जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।
गोपीगंज कोतवाली। क्षेत्र के बीसा गांव निवासी गोपी गौतम का पुत्र धीरज गौतम रविवार की रात लगभग 10 बजे 65 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी कराने की जिद करने लगा।
युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। युवक बार-बार प्रेमिका से शादी कराने की मांग करता रहा।संयोग अच्छा रहा कि जिस समय युवक विद्युत टावर पर चढ़ा, उस दौरान लाइन में बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में देर रात तक चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीण युवक के इस कदम को प्यार में दीवानगी बता रहे हैं।
गोपीगंज बिजली विभाग प्रेम प्रसंग उत्तर प्रदेश खबर भदोही समाचार स्थानीय समाचार पुलिस कार्रवाई युवक टावर पर चढ़ा ग्रामीणों की भीड़ पुलिस पूछताछ बीसा गांव धीरज गौतम हाईटेंशन लाइन विद्युत टावर प्रेमिका से शादी गोपीगंज कोतवाली पीआरबी पुलिस शादी की जिद प्रेम में दीवानगी वायरल घटना हाईवोल्टेज लाइन गांव में अफरा-तफरी युवक का ड्रामा


Comments