व्यापारी सुरक्षा सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में व्यापारियों/सर्राफा व्यापारियों के साथ गोष्ठी सम्पन्न
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने की अपील की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - सोमवार दिनांक 18.05.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गैंड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के संबंध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, सर्राफा व्यापारियों, उद्यमियों, पेट्रोल पम्प स्वामियों एवं बैंक मित्रों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने की अपील की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। साथ ही व्यापारियों एवं अन्य प्रतिभागियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्वतंत्र प्रभात जिला प्रशासन सोनभद्र पुलिस कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार अपराध रोकथाम प्रशासनिक निर्देश जनसुनवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोनभद्र समाचार व्यापारियों की बैठक व्यापारियों की समस्याएं व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी जिलाधिकारी चर्चित गैंड़ कलेक्ट्रेट सभागार सोनभद्र सर्राफा व्यापारी उद्यमी बैठक पेट्रोल पंप स्वामी बैंक मित्र सुरक्षा सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन बैठक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण व्यापारिक प्रतिष्ठान सुरक्षा व्यापारियों से संवाद सीसीटीवी जागरूकता व्यापारिक संस्थान व्यापारी हित सुरक्षा उपाय पुलिस-व्यापारी समन्वय


Comments