नवीनतम
फीचर्ड
भारत
गौ रक्षा का संकल्प लें, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी।
सीखड़ मीरजापुर।
संवाददाता विभूति पाडे़य उर्फ रतन पाडेय
मीरजापुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने गौ रक्षा एवं गाय को राष्ट्रीय माता घोषित कराने के क्रम में बुधवार को चुनार विधानसभा के सीखड़ विकास खंड में पहुंचे। विकास खंड में उनके आगमन पर जगह-जगह सनातनी हिन्दूओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सीखड़ संतोषी माता मंदिर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गौ माता के
प्राण व प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए लोग लम्बे समय से आवाज उठा रहे हैं,सच पूछा जाए तो आजादी से पहले से ही गौ माता की रक्षा की आवाज उठाई जा रही है। लोगों की इस आवाज को मान्यता दे देनी चाहिए थी, किन्तु आजादी के 78साल बाद भी गौ माता की रक्षा की किसी सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि हिंदू जो सनातनी है इस देश में बहुसंख्यक है आज भी वह चाहता है कि गौ हत्या बंद हो लेकिन बहुत संख्या हिंदुओं की आवाज सरकार नहीं सुन रही यह बड़ा प्रश्न है
उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने बाकी सब मुद्दों पर वोट किया किंतु गाय की रक्षा के लिए कभी वोट नहीं किया तो हम चाहते हैं कि इस बारे में हिंदू जनता का ध्यान आकृष्ट कराया जाए और उन्हें जागरुक करते हुए बताया जाए की अपने गौ माता की रक्षा के लिए कभी वोट ही नहीं किया तो आप भी यह मांग पूरी कैसी होगी आपकी मांग कैसे पूरी होगी। उन्होंने कहा कि
अब गांव माता की रक्षा के लिए वोट करें जो परिया शपथ पूर्वक कहे कि हम गौर अच्छा के लिए प्रतिबद्ध है उसी को वोट करें बाकी को छोड़ दें। कार्यक्रम के आयोजक आशीष पाठक,अक्षय राज मिश्रा, चन्द्र मौली पाण्डेय सोनू,रहें।उनकी सुरक्षा व्यवस्था में भारी भरकम पुलिस बल तैनात रही। उक्त अवसर पर ताड़केश्वर मिश्र, जितेन्द्र कुमार,मिन्टू तिवारी,राजन पाण्डेय,अनूप सिंह, सहित हजारों संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Comments