नवीनतम
आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर प्रथम पर गर्भवती महिला का किया गया गोदभराई।
सीखड़ मीरजापुर
संवाददाता विभूति कुमार पांडेय उर्फ रतन पांडेय
मीरजापुर, सरकार द्वारा संचालित मासिक गतिविधि के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ नीलू मिश्रा के दिशा निर्देशन मुख्य सेविका रेनू मौर्या के देख रेख में विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लालपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र लालपुर प्रथम पर माह मई के दुसरे मंगलवार को गर्भवती महिला की गोदभराई दिवस का कार्यक्रम किया गया।
जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्नेहलता पांडेय द्वारा गर्भवती महिला अंजली यादव को एक स्थान पर बैठाकर उनके माथे पर तिलक लगाकर उनके आचल मे पौष्टिक सामग्री देकर रस्म कार्यक्रम को पूर्ण किया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा गर्भवती महिला को स्वस्थ रहने के लिए पोषण कार्नर चार्ट के माध्यम से परामर्श दिया और बताया कि आप लोग
अपने खान पान साफ सफाई पर विशेष ध्यान भोजन में हरे साग सब्जी मौसमी फल सहजन के पत्ती मोटे अनाज का प्रयोग करें ताकि पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें।कार्यक्रम में सहायिका अनिता पांडेय एवं गर्भवती महिलाएं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं ।


Comments