28 मई को देशभर में मनाई जाएगी बकरीद, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया ऐलान।

बकरीद की तारीख को लेकर लोगों के बीच चल रहा इंतजार और कन्फ्यूजन अब खत्म हो गया है. जामा मस्जिद  के शाही इमाम सैयद सुभान बुखारी  ने ऐलान किया है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
ब्यूरो प्रयागराज।
 
बकरीद की तारीख को लेकर लोगों के बीच चल रहा इंतजार और कन्फ्यूजन अब खत्म हो गया है. जामा मस्जिद  के शाही इमाम सैयद सुभान बुखारी  ने ऐलान किया है कि इस साल ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी. चांद दिखने के बाद की गई इस घोषणा के साथ ही देशभर में ईद की तैयारियां तेज होंगी. बकरीद इस्लाम धर्म का एक अहम त्योहार माना जाता है, जिसे कुर्बानी, त्याग और इंसानियत के संदेश के साथ मनाया जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय नमाज अदा करता है, कुर्बानी देता है और जरूरतमंदों के बीच खाना व खुशियां बताता  सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से अपील की थी कि वे चांद को खुली आंखों, दूरबीन या टेलीस्कोप की मदद से देखने की कोशिश करें. साथ ही चांद दिखाई देने पर नजदीकी अदालत में इसकी जानकारी देने को भी कहा गया था.
जिलहिज्जा इस्लामिक कैलेंडर का आखिरी महीना होता है और इसे बेहद पाक माना जाता है. इसी महीने में मनाई जाने वाली ईद-उल-अजहा को कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है. यह त्योहार हजरत इब्राहिम की आस्था, त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण की याद में मनाया जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय नमाज अदा करता है, कुर्बानी देता है और जरूरतमंदों के बीच खाना और खुशियां बांटता है.
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें