संगठनात्मक फैसले के विरोध में शिक्षकों की बैठक जिला उपाध्यक्ष के इस्तीफे पर जताया समर्थन।
क्षेत्र के ऐहार गांव स्थित प्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में शिक्षक एकजुट हुए।
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के ऐहार गांव स्थित प्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में शिक्षक एकजुट हुए। शिक्षकों ने जिला उपाध्यक्ष निशांत पांडेय के इस्तीफे पर भी चर्चा की और उनके संगठन के प्रति योगदान की सराहना की। संगठन से जुड़े शिक्षकों ने बताया कि जिला अध्यक्ष द्वारा बिना पूर्व सूचना डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष को हटाते हुए पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। इस फैसले से संगठन से जुड़े शिक्षक नाराज चल रहे थे।
इसी मुद्दे को लेकर शिक्षक नेता मनोज पांडेय की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निशांत पांडेय की सक्रियता और स्पष्टवादिता से संगठन को मजबूती मिली है। शिक्षक हितों के लिए उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। मनोज पांडेय ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौजूदगी यह साबित करती है कि संगठन में सक्रिय लोगों का सम्मान आज भी बना हुआ है। इससे पदाधिकारियों को काम करने की ताकत मिलती है। बृजेश वाजपेई ने कहा कि संगठन में सक्रिय लोगों को शिक्षक आज भी पसंद करते हैं। प्रदीप सिंह ने शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े फैसले शिक्षकों के पक्ष में आने की कामना की।
उन्होंने शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील भी की। राजेंद्र शुक्ल ने सभी से संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने की बात कही। योगेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों का समर्थन उनके लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा और वह हर समय शिक्षकों की सेवा के लिए तैयार रहेंगे। बैठक में शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि वे सम्मान, स्वाभिमान और न्यायपूर्ण विचारधारा के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस मौके पर राजेश सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार मिश्रा, अक्षय दीक्षित, जयकरन सिंह, प्रमोद शुक्ला, अवध किशोर मिश्रा, धर्मेश कुमार, अवनीश श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव, मोहित मिश्रा, निशांत पांडेय, प्रतिमा दीक्षित, शकुंतला रजक, संध्या सिंह, मधु सिंह, रश्मि यादव, शालिनी राहुल सिंह, अनीता सिंह, पंकज कुमार, विजय कुमार, अंकित पटेल, मानस चौधरी, अमित त्रिपाठी, इमरान अहमद समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रायबरेली समाचार लालगंज रायबरेली संगठनात्मक बैठक रायबरेली ताजा खबर शिक्षक आंदोलन शिक्षक संघ बैठक ऐहार गांव बाल्हेश्वर मंदिर जिला अध्यक्ष विरोध निशांत पांडेय इस्तीफा डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संगठन विवाद शिक्षक एकजुटता मनोज पांडेय शिक्षक हित शिक्षक नेताओं की बैठक प्राथमिक शिक्षक संघ रायबरेली शिक्षक स्वाभिमान शिक्षक समर्थन शिक्षा विभाग समाचार शिक्षक पात्रता परीक्षा शिक्षक संगठन राजनीति उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ शिक्षकों की नाराजगी


Comments