हाईवे पर हादसा, टक्कर लगते ही रेलिंग पर चढ़ी कार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पीछे से तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग पर चढ़ गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

तिलहर (शाहजहांपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पीछे से तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग पर चढ़ गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
 
मोहल्ला मौजमपुर निवासी प्रमोद सिंह कार से शाहजहांपुर की ओर से बरेली जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह मंडी समिति गेट के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे पर लगी रेलिंग पर चढ़ गई।
 
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत चालक को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराया। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments