थाना नौबस्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा...
डीसीपी साउथ, एडिशनल डीसीपी साउथ एवं थाना नौबस्ता पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम सलीम, सानू एवं वाजिद हैं।
कानपुर। डीसीपी साउथ, एडिशनल डीसीपी साउथ एवं थाना नौबस्ता पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक सराहनीय कार्यवाही करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम सलीम, सानू एवं वाजिद हैं।
अपर पुलिस आयुक्त अपराध/मुख्यालय संकल्प शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से कुल 13 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें मोटरसाइकिल एवं स्कूटी शामिल हैं। बरामद वाहनों में से 8 वाहनों के संबंध में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं।
अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूछताछ में प्रकाश में आया कि गैंग का एक सदस्य मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी करता था, जबकि दूसरा अभियुक्त मिस्त्री का कार्य करता था। तीसरा अभियुक्त सानू कबाड़ी का कार्य करता है, जो चोरी किए गए वाहनों को कटवाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचने का काम करता था व कुछ मोटरसाइकिल को अवैध तरीके से बेचते थे।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्त सलीम एवं सानू के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल लगभग 15 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कानपुर न्यूज़ मोटरसाइकिल चोरी मामला अपराधियों की गिरफ्तारी यूपी पुलिस कार्रवाई कानपुर पुलिस पुलिस कार्रवाई कानपुर कानपुर ताजा खबर कानपुर अपराध समाचार नौबस्ता थाना वाहन चोर गैंग संकल्प शर्मा अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह डीसीपी साउथ कानपुर एडिशनल डीसीपी साउथ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद चोरी की स्कूटी वाहन चोरी गैंग गिरफ्तार सलीम सानू वाजिद कबाड़ी गैंग चोरी के वाहन पार्ट्स पुलिस कमिश्नरेट कानपुर वाहन चोरी खुलासा अपराधियों का आपराधिक इतिहास चोरी के 13 वाहन बरामद


Comments