बोलेरो बाइक की टक्कर में एक की मौत दूसरा घायल

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

 लालगंज मिर्जापुर।

संवाददाता प्रवीण तिवारी। 

मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लालगंज कलवारी रोड पर पतार कला के पास हुआ। 

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान ने किया पौधरोपण। Read More विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान ने किया पौधरोपण।

पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद Read More पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 

सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। Read More सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

 

मिर्जापुर ड्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात 65 वर्षीय अवधेश पुत्र बलनाथ की मौत हो गई। मृतक लालगंज क्षेत्र के मेढ़रा गांव के निवासी थे। वहीं गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय पंकज पुत्र कमलेश को हालत नाजुक होने पर ड्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार अवधेश और पंकज रिश्तेदारी में बनकी गांव बारात मे जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथी बोलेरो और बाइक को कब्जे में लेकर दुबार कलां चौकी पर खड़ा कर दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें