कटेहरी सीएचसी में डॉक्टर की लेटलतीफी से मरीज बेहाल
सुबह 8 बजे खुलने वाले अस्पताल में 10:30 बजे तक नहीं पहुंचे चिकित्सक, लंबी लाइन में इंतजार करते रहे मरीज
अंबेडकर नगर। कटेहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटेहरी में डॉक्टरों की लेटलतीफी से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल का निर्धारित समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने के बावजूद समय सारणी के अनुसार चिकित्सक डॉ. एपी सिंह सुबह 10:30 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे, जिससे इलाज कराने आए मरीज घंटों लाइन में खड़े इंतजार करते रहे।
सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। कई मरीज दूर-दराज गांवों से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर के समय से न आने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। इंतजार कर रहे लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दी।
मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से डॉक्टर देर से पहुंचते हैं, जिससे मरीजों को घंटों परेशान होना पड़ता है।
मामले को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी इस संबंध में शिकायतें मिल चुकी हैं। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि डॉक्टर से बात कर स्थिति में सुधार कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पतालों में समय से चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
स्वतंत्र प्रभात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य समाचार स्वास्थ्य विभाग लापरवाही सरकारी अस्पताल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा अस्पताल प्रबंधन सरकारी स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल चिकित्सा सुविधा संकट अंबेडकर नगर समाचार कटेहरी सीएचसी डॉक्टरों की लेटलतीफी मरीज परेशान डॉ एपी सिंह अस्पताल में देरी सीएमओ जांच मरीजों की लंबी कतार अस्पताल अव्यवस्था इलाज में देरी डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे तीमारदारों में नाराजगी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल मरीजों की समस्या चिकित्सकों की अनुपस्थिति ग्रामीण मरीज परेशान सीएमओ अंबेडकर नगर अस्पताल शिकायत स्थानीय लोगों की मांग


Comments