कैंब्रिज हाईस्कूल एण्ड काॅलेज शंकरगढ़ की जिले में तृतीय स्थान प्राप्त

 करने वाली कक्षा बारहवीं की छात्रा अंशिका द्विवेदी को संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल के द्वारा किया गया सम्मानित ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

आज दिनांक 18 मई 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज के सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ की इण्टरमीडिएट की छात्रा अंशिका द्विवेदी को जिले में तृतीय स्थान प्राप्ति पर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक , मंडल प्रयागराज श्री आर एन विश्वकर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी एन सिंह के द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान के साथ साथ विद्यार्थियों से उनकी सफलता के पीछे उनकी दैनिक क्रियाकलाप की भी जानकारी लिखित रूप से मनोविशेषज्ञ को सौंपी गई  ताकि अन्य विद्यालयों में भी जाकर छात्रों को प्रोत्साहित किया जा सके। एक लक्ष्य, उसकी  प्राप्ति का मार्ग, और प्राप्त करने की समय सीमा का निर्धारण कार्यक्रम की विशेषता रही।
 
छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी बालेन्द्र पांडेय, मनी शंकर दुबे,सौरभ प्रकाश,इमरान अहमद, धर्मराज कुशवाहा,रमाशंकर मिश्रा,मनोज तिवारी,पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी ,दीपक केशरवानी, बृजेश मिश्रा, रीतु सुसारी,रेखा सिंह, रीना गोस्वामी, सिम्मी गुप्ता, ऊषा सिंह, प्रीति सेन, निहारिका सेन, अंजु गुप्ता , सीमा सिंह, पूनम द्विवेदी, कोमल त्रिपाठी, रूचि शुक्ला आदि शिक्षक-शिक्षकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के  उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments