नवीनतम
सर इस खबर को जरूर लगा देना
अगर जगह न हो तो इस से पहले तीन ओर भेजी थी उनमे से एक हटा के ये वाली लगा देना
फिरोजाबाद - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में मंगलवार को विकास प्राधिकरण सभागार में श्रमिक हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पाथ भट्ठी चूड़ी कारखाना संचालकों ने भाग लिया।
बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद श्रमिकों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। पाथ भट्ठी में कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी में ₹50 प्रतिदिन की वृद्धि करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही कारखानों में कार्य अवधि को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया, जिसके तहत अब श्रमिकों से प्रतिदिन केवल 8 घंटे कार्य लिया जाएगा।
बैठक में श्रमिकों की सुरक्षा एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर श्रमिक संगठनों और कारखाना मालिकों के बीच आपसी सहमति बनी।
बैठक के दौरान श्रमिक संगठनों की ओर से 8 से 10 कारीगरों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। प्रशासन के हस्तक्षेप और सकारात्मक पहल के बाद श्रमिकों ने पूर्व की भांति कार्य पर लौटने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडे, सहायक श्रमायुक्त, अध्यक्ष हनुमान गर्ग, अध्यक्ष ललित जैन सहित अन्य अधिकारी एवं उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद मजदूरों की समस्याएं उत्तर प्रदेश समाचार प्रशासनिक बैठक श्रमिक सुरक्षा श्रमिक कल्याण मजदूर हित श्रमिक आंदोलन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा श्रमिक हित विकास प्राधिकरण सभागार श्रमिक संगठनों की बैठक पाथ भट्ठी चूड़ी कारखाना मजदूरों की मजदूरी बढ़ी ₹50 प्रतिदिन वृद्धि श्रमिकों के अधिकार 8 घंटे कार्य अवधि श्रमिक संगठन कारखाना संचालक सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडे सहायक श्रमायुक्त हनुमान गर्ग ललित जैन उद्योग प्रतिनिधि फिरोजाबाद समाचार चूड़ी उद्योग प्रशासन का हस्तक्षेप श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था मजदूरी वृद्धि उद्योग समाचार


Comments