कोन क्षेत्र में सरपट दौड़ रही हैं डग्गामार ओवरलोड सवारी गाड़ियां, लोगों ने किया रोक लगाने की मांग

हादसों को दावत दे रही है ओवरलोड सवारी गाड़ियां, प्रशासन बेखबर

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद के कोन थाना क्षेत्र में इन दिनों शादी-विवाह के सीजन में ओवरलोड वाहनों का खेल खुलेआम जारी है। नियमों को ताक पर रखकर पिकअप और छोटे मालवाहक वाहनों में इंसानों को इस तरह भरा जा रहा है मानो उनकी जिंदगी की कोई कीमत ही न हो।

IMG-20260513-WA0030

राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महसंघ प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया  Read More राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महसंघ प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया 

बुधवार को क्षेत्र में एक ऐसा भयावह नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक पिकअप वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक लोग सवार थे। हालत यह थी कि वाहन की छत, किनारे और पीछे लगी सीढ़ी तक लोगों से भरी हुई थी। तेज रफ्तार और असंतुलित वाहन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण Read More विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों का कहना है कि जब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं होगी, तब तक जिम्मेदार अधिकारी शायद जागने वाले नहीं हैं।

सिधुआ बाजार: बरसात की पहली फुहार में डूबा सिधुआ बाजार, जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल Read More सिधुआ बाजार: बरसात की पहली फुहार में डूबा सिधुआ बाजार, जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल

क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो मासूम लोगों की जान जाने से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़कों पर चल रही मौत की सवारी पर रोक लग सके। इस बावत् एआरटीओ सोनभद्र ने सेल पर कहा कि जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें