सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस ।

सभी भैया-बहनों और जनसमूह को माँ के प्रति अटूट निष्ठा और सेवा भाव रखने की शपथ दिलाई गई-स्वाति ​

राजेश तिवारी Picture
Published On

अनपरा /सोनभद्र-

एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी के प्रांगण में 'मातृ दिवस' (Mothers' Day) का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में माताओं के सम्मान और समाज में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला गया।

​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उमा तिवारी ( धर्मपत्नी विद्यालय के प्रबंधक जेपी तिवारी ) एवं विशिष्ट अतिथि गीता देवी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का औपचारिक परिचय वेदवती द्वारा कराया गया।

 अनामिका एवं स्वाति द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय के प्रबंधक जगदीश्वरी प्रसाद तिवारी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, । Read More हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, ।

विद्यालय की बहनों ने तू कितनी अच्छी है माँ, कितनी भोली है, प्यारी-प्यारी माँ.जैसे भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे वहां उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।​मुख्य अतिथि उमा तिवारी ने अपने उद्बोधन में जीवन में माँ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि माँ संस्कार की पहली पाठशाला होती है।

मेजा पुलिस ने 9 भैंसों की चोरी का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार,  Read More मेजा पुलिस ने 9 भैंसों की चोरी का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, 

वहीं ​विशिष्ट अतिथि गीता देवी ने कहा कि माँ के प्रति सम्मान केवल एक दिन (मातृ दिवस) तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमारे जीवन का हर दिन माँ के नाम होना चाहिए। विद्यालय के ​प्रधानाचार्य शिव जी राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सृष्टि में माँ का स्थान सर्वश्रेष्ठ है और उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।

सिद्धार्थनगर:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित Read More सिद्धार्थनगर:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

​कार्यक्रम के दौरान स्वाति ने उपस्थित सभी भैया-बहनों और जनसमूह को माँ के प्रति अटूट निष्ठा और सेवा भाव रखने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता द्वारा किया गया।

​इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के आचार्य गण तथा बड़ी संख्या में भैया-बहनों की माताएं उपस्थित रहीं।संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन अंकिता पांडे ने किया। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें