टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत ग्रामीणों ने प्रयागराज मार्ग किया जाम गाड़ियों की लगी लंबी कतार

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र में अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय छात्र यशवंत की टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी।  घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई। 

टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत ग्रामीणों ने प्रयागराज मार्ग किया जाम गाड़ियों की लगी लंबी कतार

सरकार के मानक के अनुरूप तीन से चार महीने अन्दर ग्राम पंचायत लायन में बनाया गया है अंत्येष्टि स्थल।  Read More सरकार के मानक के अनुरूप तीन से चार महीने अन्दर ग्राम पंचायत लायन में बनाया गया है अंत्येष्टि स्थल। 

जानकारी के अनुसार कक्षा 5 में पढ़ने वाला यशवंत साइकिल से विद्यालय जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद वह टैंकर के पहिए की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई‌ यशवंत अपने माता-पिता की इकलौता संतान था घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। 

चोरी मामले की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला Read More चोरी मामले की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर लोहे का गाटर रखकर प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। इसे देखते ही देखते लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी के बीज दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे यात्रियों को घंटो परेशानी का सामना करना पड़ा। 

मंदिर में घुसी क्रेन बाल बाल बचे दर्शनार्थी।  Read More मंदिर में घुसी क्रेन बाल बाल बचे दर्शनार्थी। 

टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत ग्रामीणों ने प्रयागराज मार्ग किया जाम गाड़ियों की लगी लंबी कतार

घटना की सूचना मिलने पर विंध्याचल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। 

टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत ग्रामीणों ने प्रयागराज मार्ग किया जाम गाड़ियों की लगी लंबी कतार

समाचार लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी थी और जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहे थे पुलिस ने हादसे के कर्म की जांच के साथ टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार