उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी हेतु प्रवेश उत्सव व जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

चुनार, मीरजापुर। 
 
अनिल मिश्रा
 
चुनार मीरजापुर। मिशन शक्ति फेज 5 द्वितीय चरण के अन्तर्गत शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार से डॉ शेफालिका राय,डॉ मंजुला शुक्ला व क़ुर्बान अली द्वारा हनुमान प्रसाद सत्यनारायण पोद्दार इन्टर कॉलेज रामबाग में
 
1090, 112, 118  इत्यादि हेल्पलाइन नंबर के तथा करियर के चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी । प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रवेश पद्धति के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनको बताया गया कि स्नातक स्तर पर महाविद्यालय में कला,विज्ञान व वाणिज्य ,स्नातकोत्तर स्तर पर कला व विज्ञान के कोर्स संचालित है
 
,यदि स्नातक में प्रवेश लेते है तो आगे स्नातकोत्तर में आन्तरिक सीट पर प्रवेश होगा व महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के द्वारा वाणिज्य व विज्ञान के विद्यार्थियों को निजी क्षेत्रों में प्लेसमेंट भी दिलाए जाने का प्रयास किया जाता है। सभी वर्गों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा में शोध कार्य (पीएचडी) भी महाविद्यालय के अध्यापकों के अधीन कर सकते हैं ।
 
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया विद्यालय से दीपक व विद्यालय के प्राचार्य व समस्त शिक्षक व कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ।इसी क्रम में स्टेशन रोड पर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर प्रवेश से संबंधित जानकारी वाले पोस्टर लगवाए गए एवं उनका वितरण किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments