शादी की नियत से नाबालिग को भगा ले जाने का केस हुआ दर्ज 

मामला परसागढी पंचायत के कुपाडी वार्ड 1 का 

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बुधवार को नाबालिग के पिता ने दर्ज कराया केस 

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 
त्रिबेनीगंज, जदिया थाना क्षेत्र के- परसागढी पंचायत के कोपाडी वार्ड 1  से एक 15 वर्षीय नाबालिग को शादी की नियत से अपने प्रेमजाल में फांस कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।इस संबंध में कथित नाबालिग के पिता ने जदिया थाना में बुधवार को एक केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में कहा गया है कि मेरी 15 वर्षीय बेटी मुरलीगंज के एक हास्टल में रह कर पढ़ाई करती है। पिछले 3 तारीख को उसे मुरलीगंज से अपने घर कोपाडी लाया गया था। घर आने के बाद उसे बघैली पंचायत के वार्ड 7 निवासी रोहित शर्मा ने अपने प्रेमजाल में फांस कर बहला फुसलाकर कर उसे भगा लिया। इस की जानकारी मिलने पर जब उसके घर पर पहुंच कर आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई तो परिजन उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए तथा गाली गलौज कर तरह तरह की धमकी देने लगे। बाद में सामाजिक स्तर पर भी शिकायत की गई लेकिन इसका कोई हल निकलता नहीं पाकर थाना में एक केस दर्ज किया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद दोनों प्रेमी युगल को बघैली गांव से बुधवार को ही बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल के साथ साथ मेडिकल चेकअप और कोर्ट में बयान के लिए पुलिस अभिरक्षा में सुपौल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार