9 साल पुराने केस में वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

करैली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को ट्रेस कर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

करैली/प्रयागराज। थाना करैली पुलिस ने लंबित वारण्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर  सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई  प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कक्ष संख्या-02, प्रयागराज के आदेश एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में की गई।
 
पुलिस के अनुसार, केस संख्या 12/2017 से संबंधित वारण्टी अभियुक्त मो0 इस्माइल खां (57 वर्ष) पुत्र स्व. मो0 मोईन खां, निवासी 48/64 नूरुल्ला रोड (सुल्तानपुर भावा), थाना करैली, को 04 मई 2026 को उसके क्षेत्र नूरुल्ला रोड स्थित हड्डी गोदाम इलाके से गिरफ्तार किया गया।
 
यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वारण्ट जारी किया गया था। करैली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को ट्रेस कर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की गई और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें