दुबारा गिरा धेमाजी नीलक में निर्माणाधीन पुल का गर्डर

शिवम इंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

धेमाजी जिले में नीलक गाई नदी पर बन रहे ब्रिज की गार्डर आज दूसरी बार गिर जाने से इलाके में अफरातफरी लग गई। खबर अनुसार शिवम इंस्ट्रक्शन को 56 करोड़ रुपये की लागत से गाई नदी पर ब्रिज बनाने का टेंडर मिला था। इस ब्रिज से लोगों को नतुन बालिजान सीलापथार और निलखा के बीच सड़क संपर्क में एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद थी। हालांकि, पुल का निर्माण कार्य संपन्न होने से पहले दुबारा गार्डर गिर गया।
 
बिहू का पहला दिन घटना का खबर फैलते ही लोगों में फ़िर से चर्चा होने लगी है। लोक निर्माण विभाग के  इंजीनियरों, जूनियर इंजीनियरों के उपर से बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के सवाल खड़े कर असम जातीयताबादी युवा परिषद् ने सरकार एवं जिला प्रशासन को एक हफ्ते के अंदर घटना के जांस कर बार बार पुल के गार्डर गिरने के कारण लोगों को बताने के लिए अपील किया। और गड़बड़ी दिखाई देने पर शिवम इंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग।

About The Author

Post Comments

Comments