सोनभद्र में हत्या प्रकरण का सफल खुलासा, रायपुर पुलिस ने किया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जनपद पुलिस की अभियान जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

सोमवार दिनांक 06.04.2026 को निरीक्षक उदयभान राव मय पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर खास की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम पसवनिया टोला बलियारी में हुई घटना, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, के संबंध में थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 60/2026 धारा 115(2), 352, 105 बीएनएस* में वांछित अभियुक्तगणों को दरमा पहाड़ी तिराहे के पास से समय लगभग 13:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

अभियुक्तगण किसी साधन की तलाश में भागने की फिराक में खड़े थे।गिरफ्तार अभियुक्तगण- दशरथ पासवान पुत्र स्व० डंगर पासवान उम्र 58 वर्ष, फुलवंती देवी पत्नी दशरथ पासवान उम्र 56 वर्ष, जनती देवी पत्नी स्व० सुनील पुत्री दशरथ पासवान उम्र 32 वर्ष निवासीगण – ग्राम पसवनिया टोला बलियारी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र। 

गोरखपुर :  ग़ोला में स्थित सरयू नदी में नहाने गया 17 वर्षीय किशोर डूबा, Read More गोरखपुर : ग़ोला में स्थित सरयू नदी में नहाने गया 17 वर्षीय किशोर डूबा,

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक उदयभान राव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र, हे0का0 शशिकान्त यादव , हे0का0 अखिलेश कुमार राय , का0 अखिलेश कुमार , म0का0 अलोप रानी शामिल रहे।

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड का अभियान तेज Read More मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड का अभियान तेज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें