कोन पुलिस ने 04 अंतर्राज्यीय गौतस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं पशु तस्करों के विपरीत अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन/ सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

 दिनांक 21.05.2026 को समय लगभग 21:00 बजे थाना कोन पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम ससनई में कार्रवाई करते हुए 15 गोवंशों को क्रूरता पूर्वक पैदल हांककर ले जा रहे 04 अंतर्राज्यीय गौतस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गोवंशों में 09 बैल, 03 गाय, 02 बछिया एवं 01 बछड़ा शामिल हैं।

उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद गोवंशों को नियमानुसार सुपुर्दगी में देते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

पिपरी पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कड़ा प्रहार, वाहन सहित लगभग 05 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद Read More पिपरी पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कड़ा प्रहार, वाहन सहित लगभग 05 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण क्रमश :बबलू चौधरी पुत्र विष्णु चौधरी निवासी हासनदाग थाना मेराल जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 40 वर्ष, रामलाल चौधरी पुत्र कामेश्वर चौधरी निवासी हरादाग कला थाना रमना जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 40 वर्ष, विष्णु चौधरी पुत्र भंगी चौधरी निवासी हासनदाग थाना मेराल जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 58 वर्ष, धुरमल चौधरी पुत्र स्व0 सहदेव चौधरी निवासी हरादाग कला थाना रमना जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 51 वर्ष।

दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन  Read More दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह कोन, उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी चकरिया , उ0नि0 वृजनाथ यादव, चौकी प्रभारी चननी , उ0नि0 वीरेन्द्र राय, चौकी प्रभारी पोखरिया सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

जनपद के कई  निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को  लेकर किया बदलाव Read More जनपद के कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर किया बदलाव

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार