सोनभद्र पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि ,CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल फोन बरामद करने में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान

वर्ष 2026 में कुल 638 मोबाइल फोन बरामद, कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रुपये

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन के खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल फोन बरामद करने में जनपद सोनभद्र पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

वर्ष 2026 में अब तक जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा कुल 638 खोए हुए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस कराया गया है। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों द्वारा सोनभद्र पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री से मिले महापौर। प्रयागराज के विकास और सौंदर्यीकरण पर की विस्तृत चर्चा। Read More मुख्यमंत्री से मिले महापौर। प्रयागराज के विकास और सौंदर्यीकरण पर की विस्तृत चर्चा।

इसी क्रम में साइबर थाना/साइबर सेल सोनभद्र द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर ठगी एवं डिजिटल माध्यम से होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक केंद्र सरकार द्वारा संचालित NCRP पोर्टल के माध्यम से लगभग 01 करोड़ 02 लाख रुपये की धनराशि साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई है।साइबर हेल्पलाइन 1930, NCRP पोर्टल एवं साइबर थाना/साइबर सेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को राहत प्रदान की जा रही है।

कुशीनगर : एडीएम ने रेल परियोजना प्रभावित किसानों के साथ की बैठक Read More कुशीनगर : एडीएम ने रेल परियोजना प्रभावित किसानों के साथ की बैठक

सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक अथवा ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहें तथा किसी भी साइबर घटना की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी साइबर थाना/साइबर सेल को दें। साथ ही अपने खोए हुए मोबाइल फोन को तत्काल CEIR पोर्टल पर रजिस्टर करें, जिससे मोबाइल की बरामदगी हेतु त्वरित कार्यवाही की जा सके।

604 किलो गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Read More 604 किलो गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार